menu close button Search Icon
menu close button

वॉर इमरजेंसी एयर अटैक ब्लैक आउट

युद्ध आपातकालीन और हवाई हमला ब्लैक आउट

ब्लैकआउट के दौरान ::

क्या करें

·  सभी लाइटें और बिजली के उपकरण तुरंत बंद करें- घर, दुकान, वाहन, मोबाइल फ्लैशलाइट आदि।

· इनवर्टर और जनरेटर बंद करें ताकि बाहरी रोशनी समाप्त हो सकें।

· खिड़कियों और दरवाजों के परदे बंद करें, ताकि रोशनी बाहन न दिखे।

· वाहन चला रहे हों तो तुरंत किनारे लगाकर बंद कर दें, हेडलाइट और इंडिकेटर बंद रखें।

· सभी सदस्यो को एक जगह सुरक्षित रखें-विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गो और दिव्यागंजनों को।

· रेडियो, मोबाइल या अन्य माध्यमों से सरकारी निर्देश सुनते रहें।

· पडोसियों को भी सतर्क करें, विशेषकर अकेले रह रहे लोगों को।

· ज़रूरी दवाइयाँ और टॉर्च आदि चीज़ें पहले से तैयार रखें।

· नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की बात ध्यान से सुनें।

क्या न करें

· ब्लैकआउट के दौरान किसी भी तरह की लाइट न जलाएँ - मोमबत्ती, टॉर्च, लाइटर आदि।

· बाहर निकलकर सड़क पर घूमना या शोर मचाना।

· वाहन चालू रखना या उसकी लाइट जलाना।

· अफवाहें फैलाना या भ्रामक जानकारी शेयर करना-सोशल मीडिया पर भी नहीं।

· बिना आवश्यक कारण के फोन काॅल करना -आपात सेवाओं की लाइन व्यस्त न करें।

· किसी भी संदिग्ध वस्तु को छूना या उठाना।

· सामूहिक रूप से इकट्ठा होना या भीड़ लगाना।

· सरकारी निर्देशों की अनदेखी करना।