सर्व भूत हिते रत:
श्री भजनलाल शर्मा
माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान
श्री ओटाराम देवासी
माननीय राज्य मंत्री,राजस्थानपदक/पुरस्कार/डिस्क
नागरिक सुरक्षा विभाग एवं अग्निशमन सेवा में किसी भी स्थायी कार्मिक या स्वयंसेवक को व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से विशिष्ट अच्छे कार्य, उत्कृष्ट प्रकृति के कार्य, वीरता, कर्तव्य के प्रति समर्पण आदि के लिए निम्नलिखित विवरणों के अनुसार विभिन्न रूपों में सम्मानित करने का प्रावधान है:-
राष्ट्रपति पदक:- राष्ट्रपति द्वारा दिए जाने वाले तीन पदक इस प्रकार हैं:-
i) राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा सेवा का वीरता पदक।
i) राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा सेवा का विशिष्ट सेवा पदक।
ii) राष्ट्रपति नागरिक सुरक्षा सेवा का सराहनीय सेवा पदक।
उपर्युक्त पदक नागरिक सुरक्षा विभाग और अग्निशमन सेवाओं में काम करने वाले कर्मियों और स्वयंसेवकों को दिए जाते हैं।
डी.जी.सी.डी. का प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और डिस्क:-
डी.जी.सी.डी. का प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और डिस्क के लिये प्रस्ताव/सिफारिश उप नियंत्रक स्तर से प्रारंभ किया जाकर नियंत्रक(जिला कलक्टर), नागरिक सुरक्षा के माध्यम से निदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग को प्रेषित किया जाता है। तत्पश्चात प्रस्ताव निदेशक नागरिक सुरक्षा विभाग स्तर से गृह मंत्रालय नई दिल्ली को प्रेषित किया जाता है।