सर्व भूत हिते रत:
श्री भजनलाल शर्मा
माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान
श्री ओटाराम देवासी
माननीय राज्य मंत्री,राजस्थानप्रशिक्षण के बारे में
नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाओ हेतु मानव संसाधन विकास के लिए प्रशिक्षण एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैः-
नागरिक सुरक्षा विभाग मे प्रशिक्षण की योजना त्रिस्तरीय अवधारणा के बनाई गई है अर्थात जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी ( राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय) नागपुर (महाराष्ट्र) गृह मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन प्रशिक्षण संस्थान है जो राज्य प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए कुछ विशेष एवं उन्नत प्रशिक्षण पाठ्यक्रम भी संचालित करता है।
राष्ट्रीय स्तर पर "राष्ट्रीय आपदा मोचन बल अकादमी (राष्ट्रीय नागरिक सुरक्षा महाविद्यालय), नागपुर" मे आयोजित प्रशिक्षण - नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक कोर्स, अनएक्सप्लोडेड बम्बस एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी कोर्स, वर्टिकल रोप रेस्क्यू कोर्स, मैनेजमेन्ट डेसिज्ड कोर्स, सर्च एण्ड रेस्क्यू टेक्निक्स् (CSSR) कोर्स, ऑक्जलरी फायर फाईटिंग कोर्स, इमरजेन्सी रेस्पाॅन्स टू रेल ट्रान्सपोर्ट एक्सीडेन्ट कोर्स, फ्लड/साईक्लोन डिजास्टर रेस्पोन्डर कोर्स इत्यादि। "नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा अकादमी, बैंगलोर"वाटरमैनशिप कोर्स आयोजित किया जाता है।
राज्य स्तर पर "नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान, जयपुर" में आयोजित प्रशिक्षण - इन्सीडेन्ट कमाण्ड कोर्स, एडवान्स वार्डन कोर्स, बेसिक लाईफ सपोर्ट कोर्स, कोलेप्सड स्ट्रेक्चर सर्च एण्ड रेस्क्यू कोर्स, एडवान्स वर्टिकल रेस्क्यू कोर्स, वाॅलियन्टर फायर फाईटिंग कोर्स, बाॅम्बस सेफ्टी कोर्स, केमिकल, बाईलोजिक्ल रेडियोलोजिक्ल/न्यूक्लियर फस्ट रेस्पोन्डर कोर्स, इमरजेन्सी कम्यूनिकेशन कोर्स, कण्डेक्ट ऑफ़ ट्रेनिग कोर्स, डिजास्टर रेस्पोन्स एण्ड प्रिपेडनेश कोर्स, फ्लड रेस्क्यू ऑपरेशन कोर्स एवं ऑक्जलरी फायर फाईटिंग कोर्स इत्यादि।
जिला स्तर पर "जिला नागरिक सुरक्षा कार्यालय" में आयोजित प्रशिक्षण - नवीन सदस्यों हेतु 5 दिवसीय बुनियादी एवं नागरिक सुरक्षा द्वारा संधारित सम्बधिंत सेवा का प्रशिक्षण।
अधीनस्थों/कार्मिकगण/पदाधिकारियों/स्वयंसेवकों हेतु नागरिक सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवा प्रशिक्षण संस्थान, राजस्थान जयपुर तथा राष्ट्रीय स्तर पर एन.डी.आर.एफ अकेडमी एवं एन.एफ.एस.सी. नागपुर मे आयोजित किए जाते है। अग्निशमन सेवा के अधिकारी संवर्ग की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए वर्ष 1956 मे राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा महाविद्यालय, नागपुर की स्थापना की गई थी, जो अग्निशमन पेशेवरों के कॅरियर विकास के लिए ए.आई.सी.टी.ई. द्वारा अनुमोदित विभिन्न प्रमाण पत्र/ डिप्लोमा तथा उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करता है। वर्ष 1978 से यह महाविद्यालय चार वर्षीय बी.ई.(फायर) पाठ्यक्रम भी संचालित कर रहा है।