दिनांक 4 मई 2026 को शाम लगभग 06:00 बजे पुलिस थाना विजयनगर से ईओसी कंट्रोल रूम को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बुखार खेड़ा, विजयनगर (ब्यावर) स्थित एक गहरे कुएं में एक व्यक्ति गिर गया है।
सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा की डीक्यूआरटी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर व्यक्ति के शव को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजयनगर को सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान काना पुत्र श्री हजारी भाम्बी, उम्र 63 वर्ष, निवासी सिखरानी, विजयनगर के रूप में की गई।
उक्त रेस्क्यू अभियान को नागरिक सुरक्षा ब्यावर डीक्यूआरटी टीम के स्वयंसेवक इक़बाल काठात (4680), याकूब बख्श (3994), विष्णु (4586), वीरेन्द्र सिंह नारावत (4599), भेरूलाल गुर्जर (4623) एवं शक्ति सिंह (4626) द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।