सर्व भूत हिते रत:
श्री भजनलाल शर्मा
माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान
श्री ओटाराम देवासी
माननीय राज्य मंत्री,राजस्थान
दिनांक 12 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2:00 बजे जिला प्रशासन को सूचना मिली कि 16 वर्षीय नरेंद्र सिंह राणावत, पुत्र अमर सिंह राणावत, निवासी बोरड़िया गांव, बुधवार शाम लगभग 5:30 बजे भैंसें चराने गया था, जो वापस घर नहीं लौटा। प्राप्त जानकारी के अनुसार उसकी चप्पल पास ही बने एनीकट के पास मिली, जिससे उसके पानी में गिरने की आशंका व्यक्त की गई।
सूचना मिलते ही नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की DQRT टीम तत्काल मौके पर पहुंची और लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पानी से शव को बाहर निकालकर थाना खेरोदा पुलिस को सुपुर्द किया।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक एवं गोताखोर विपुल चौधरी, विजय नकवाल, नरेश चौधरी, दिव्यांशु वैष्णव, भवानी शंकर वाल्मीकि, अरविंद सिंह राणावत तथा बोट ऑपरेटर एवं वाहन चालक कैलाश मेनारिया की विशेष भूमिका रही।