सर्व भूत हिते रत:
श्री भजनलाल शर्मा
माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान
श्री ओटाराम देवासी
माननीय राज्य मंत्री,राजस्थान
कुंडेरा थाना पुलिस द्वारा सिविल डिफेन्स कण्ट्रोल रूम पर 16 अप्रैल 2026 की देर शाम लगभग 7:30 बजे कीरापुरा गांव के पास से बह रही नदी में नहाने गए युवक की पैर फिसलने से नदी में डूबने की सुचना मिली। रात होने के कारण निर्देशानुसार टीम दुसरे दिन प्रात: 7:30 बजे घटना स्थल पर पंहुच कर बचाव कार्य शुरू किया, 38 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव घटना स्थल से 400 मीटर दूर रेलवे पुल से सटा हुआ मिला। टीम ने शव पुलिस को सुपुर्द किया। मृतक की पहचान रामदयाल आदिवासी (43) पुत्र बाबूलाल आदिवासी निवासी बरगमा जिला श्योपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
इस रेस्क्यू ऑपरेशन में टीम प्रभारी सुमित सिंह के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक इस्ताक खान, वसीम खान, शादाब अहमद, घमंडी मीणा, जितेन्द्र गुर्जर, बोलता राम मीणा, देशराज प्रजापत व अवधेश कुमार जांगिड शामिल रहे।