दिनांक 06.09.2025 शनिवार दोपहर 12ः15 बजे आयड नदी उदयपुर जिले में तेज बारिश के दौरान अचानक नदी मे पानी बढ़ने के कारण नदी के बीच चट्टानों पर खड़े तीन युवको मे से एक युवक पानी मे फंस गया। जिसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष एवं पुलिस कण्ट्रोल रूम से नागरिक सुरक्षा कार्यालय उदयपुर को दिये जाने के पश्चात् जिला कलक्टर के निर्देशानुसार दो रेस्क्यू दलों (8-8 सदस्य के) को घटना स्थल पर भिजवाया गया।
सर्वप्रथम ड्रोन की सहायता से रस्सी को चट्टान पर फंसे युवक तक पहुंचाया उसके बाद रेस्कयू मैथड में BOB Rope के द्वारा लाईफबाॅय व लाईफ जैकेट एस फंसे युवक तक पहुंचाया। तत्पश्चात् BOB Rope के द्वारा रनिंग बोलाईन से पानी की विपरित दिशा में फंसे युवक को खीचंना प्रारम्भ किया जो कि कुछ क्षणों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। युवक को प्राथमिक उपचार हेतु महाराणा भोपाल चिकित्सालय पहुंचाया गया। उक्त रेस्क्यू कार्य अन्य बचाव दल जिसमें आर्मी, एसडीआरएफ, नगर निगम के साथ मिलकर किया गया।