समस्त नागरिको, जिला प्रशासन और आपातकालीन सेवाओं को युद्ध, प्राकृतिक आपदा या अन्य आपात स्थिति के लिए तैयार करने हेतु माॅकड्रिल एक नियोजित अभ्यास है। जिसके तहत नागरिक सुरक्षा गतिविधियों के संचालन के निम्नवर्णित उद्देश्यों की पूर्ति की जाती है-
• हवाई हमले की चेतावनी प्रणाली यथा सायरन की प्रभाशीलता का आकलन।
• भारतीय वायुसेना के साथ स्थापित हाॅटलाईन के संचालन का परीक्षण।
• नियंत्रण कक्षो की कार्यक्षमता का परीक्षण।
• निकासी योजनाओं की तैयारी का मूल्यांकन।
• महत्वपूर्ण संयंत्रों/प्रतिष्ठानों को शीघ्र छिपाने का अभ्यास।
• नागरिक सुरक्षा सेवाओ की सक्रियता का आकलन।
• ब्लैकआउट क्रियान्यवन का अभ्यास।
• बचाव उपकरणों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता का आकलन।
• विभिन्न विभागों के बीच समन्वय का आकलन।
दिनांक 07.05.2025 को ‘‘ऑपरेशन अभ्यास‘‘ और दिनांक 31.05.2025 ‘‘ऑपरेशन शील्ड‘‘ के तहत आयोजित माॅकड्रिल कार्यो को काल्पनिक परिदृश्य के रूप मे आयोजित कर नागरिक सुरक्षा सेवाओं के तत्काल क्रियान्वयन का निम्नवर्णित अभ्यास किया गया-
ऑपरेशन अभ्यास/ऑपरेशन शील्ड के आयोजन से नागरिक सुरक्षा सेवाओं एवं स्वयंसेवकों के क्षमता संवर्धन एवं कौशल विकास की वृद्धि का मूल्यांकन-