menu close button Search Icon
menu close button

मॉकड्रिल

गेल स्टेशन, नसीराबाद अजमेर में केमिकल लीकेज से होने वाली आपदाओं से बचाव हेतु मॉकड्रिल अभ्यास

Mockdrill

    गेल इंडिया लिमिटेड नसीराबाद स्टेशन पर दिनांक 28 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार केमिकल लीकेज जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल नागरिक सुरक्षा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में उच्च स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें HPCL, BPCL और गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। मॉकड्रिल में NDRF, SDRF, नागरिक सुरक्षा, फायर ब्रिगेड तथा चिकित्सा दल ने संयुक्त रूप से राहत-बचाव अभियान चलाकर तैयारियों की वास्तविक परख की गई।

    मॉकड्रिल के दौरान गैस/केमिकल रिसाव की स्थिति में तत्काल रेस्क्यू, क्षेत्र को सुरक्षित करना, आग पर नियंत्रण, घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने जैसी सभी प्रक्रियाओं का अभ्यास किया गया। पूरे ऑपरेशन को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देकर यह संदेश दिया गया कि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और सक्षम हैं।

    सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसी भी असामान्य दुर्घटना या संकट की स्थिति में समन्वय, सतर्कता और त्वरित निर्णय सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार मॉकड्रिल को समयबद्ध, अनुशासित और सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। इस अभ्यास से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिला।

Enroll Now