menu close button Search Icon
menu close button

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण

Training

महानिदेशक, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षा, गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना मे नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको के क्षमता संवर्धन हेतु राज्य स्तर पर कुल 66 नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवको को मास्टर ट्रेनर के लिये प्रशिक्षित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 25.08.2025 से 17.09.2025 तक एवं  दिनांक  23.09.2025 से 17.10.2025 तक  SDRF Campus, ग्राम गाडोता तह. मौजमाबाद, जयपुर पर आयोजित किया गया।

राज्य सरकार एवं भारत सरकार गृह मंत्रालय के मध्य क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के लिये प्रति जिला 360 स्वयंसेवको के अनुसार राज्य मे कुल 11880 नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवको को पूर्ण करने का ’’करार’’ (Memorandum Of Understanding) किया गया।

 नागरिक सुरक्षा वार्डन और स्वयंसेवकों को नामांकन के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाये जाने हेतु समस्त जिलो को नागरिक सुरक्षा कोर के नामांकन हेतु विशेष नामांकन अभियान के तहत प्रति जिला न्यूनतम 500 स्वयंसेवक का आवश्यक रूप से नामांकन करने का लक्ष्य दिया गया। 

Enroll Now