दिनांक 20 मई 2026 को नागरिक सुरक्षा, अजमेर द्वारा राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में आपदा प्रबंधन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्राथमिक उपचार, सीपीआर, अग्नि से बचाव एवं आपदा के समय अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों के संबंध में कुल 350 NCC कैडेट्स को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों तथा बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा दल के निम्नलिखित सदस्यों ने सहभागिता निभाई:
1. श्री रुद्र प्रताप सिंह - 3924
2. श्री दिनेश कुमार सैन - 3478
3. श्री जितेन्द्र सिंह राजावत - 3828
4. श्रीमती रितु शर्मा - 3734
5. श्री नरेश कुमार - 2183
6. श्री देवीशंकर चांदावत - 2500
7. श्री विरेन्द्र सिंह राठौड़ - 3926
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आत्मरक्षा एवं जनसहायता हेतु आवश्यक कौशल प्रदान करना था।
Enroll Now