सर्व भूत हिते रत:
श्री भजनलाल शर्मा
माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा
माननीय कैबिनेट मंत्री, राजस्थान
श्री ओटाराम देवासी
माननीय राज्य मंत्री,राजस्थाननागरिक सुरक्षा जयपुर द्वारा प्रायोजित ‘‘सक्षम जयपुर‘‘ अभियान के तहत जिले में नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला के अंतर्गत आदर्श विद्या मंदिर अंबाबाडी जयपुर में आपदा प्रबंधन जन जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान बचाव एवं उपयों की जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया।
डॉ जितेन्द्र कुमार सोनी जिला कलक्टर के निर्देश पर सक्षम जयपुर अभियान के तहत जिले के अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यशाला मे अमित शर्मा उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा जयपुर के नेतृत्व मे नागरिक सुरक्षा इकाई द्वारा आमजन को हर आपात परिस्थिति में स्वयं एवं अन्य लोगो के बचाव के लिए बुनियादी प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आपात स्थिति में क्या करें क्या न करें गाइडलाइन की भी जानकारी दी गयी। उक्त कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं युद्धकाल के दौरान बचाव के तरीकों से रूबरू करवाया गया। साथ ही ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गई। इस दौरान आपालकालीन बचाव पद्धतियों, सीपीआर, बेसिक फायर एवं फायर एक्सटिग्विशर संचालन अभ्यास भी करवाया गया।
Enroll Now